Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब Sujanpur बाजार में दिन में ही हो गया अंधेरा, लाइट जलाकर वाहनों ने की आवाजाही

September 15, 2023

जब Sujanpur बाजार में दिन में ही हो गया अंधेरा, लाइट जलाकर वाहनों ने की आवाजाही

सुजानपुर (गौरव जैन) : मौसम विभाग ने चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कहीं तेज बारिश शुरू हो गई है तो कहीं तेज हवाएं अंधड़ जैसा माहौल है लेकिन सुजानपुर शहर में इस अलर्ट ने नया ही माहौल बनाया है। यहां दिन में ही रात का आलम देखने को मिल रहा है दोपहर 2:00 बजे मुख्य बाजार में अंधेरा छा गया। इतना अंधेरा दिन के समय पहली बार देखा गया। आलम यह हुआ कि मध्य बाजार में प्रवेश करने वाले वाहनों को लाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी किसी बीच विद्युत सप्लाई भी ठप्प हो गई। इसके बाद हर कोई यही कहता सुनाई पड़ा की आज दिन में ही रात हो गई है। दिन के समय इतना अंधेरा पहली बार देखने को मिला। लोगों ने इस मंजर को अपने मोबाइल में कैद किया। हालांकि इसी बीच हल्की बारिश भी शुरू हो गई लेकिन मौसम काफी देर तक अंधकार में ही डूबा रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें