Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सरकार आई तब तब महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है

September 16, 2023

प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सरकार आई तब तब महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है

सुजानपुर (गौरव जैन): भोरंज में हुई घटना के ऊपर महिला मोर्चा नव नियुक्त अध्यक्ष अर्चना चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर कि इस पवित्र भूमि में इस तरह से महिला के साथ अत्याचार नहीं सहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश देने चाहिए। मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री का इस घटनाक्रम पर कोई भी बयान नहीं आया है।

महिला मोर्चा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि जब-जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है। तब तब महिलाओं के साथ अत्याचार की घटना सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि गुड़िया कांड भी कांग्रेस सरकार के टाइम सामने आई थी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस महिला को कोई इंसाफ नहीं मिला तो महिला मोर्चा सड़कों में उतारकर आंदोलन करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है। और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई अमल लाई जानी चाहिए अन्यथा महिला मोर्चा हमीरपुर आंदोलन करने से भी गुर्ज नहीं करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें