Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Winter Carnival : मनाली में आज देर रात चुनी जाएगी विंटर क्वीन

January 6, 2024

Winter Carnival : मनाली में आज देर रात चुनी जाएगी विंटर क्वीन

मनाली (सृष्टि) : पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे विंटर कार्निवल में आज देर रात विंटर क्वीन का चयन किया जाएगा। विंटर क्वीन का ताज हासिल करने के लिए युवतियां मनु रंगशाला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन विंटर क्वीन प्रतिस्पर्धा की प्रतिभागियों ने आज टैलेंट राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान युवतियों ने मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। सभी 27 युवतियों ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

आज शाम को एक बार फिर से विंटर क्वीन की प्रतिभागी मंच पर सवाल जबाब राउंड का सामना करेगी। और उसके बाद 27 में से 15 युवतियों का अगले राउंड के लिए चयन किया जाएगा। विंटर क्वीन प्रतियोगिता का सफर युवतियों के लिए पल-पल मुश्किल होता जा रहा है। विंटर क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने आई प्रतिभागीयों का कहना है कि सभी लड़कियां एक से बढ़कर एक है। और सभी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में विंटर क्वीन का ताज हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। आपको बता दें कि विंटर क्वीन में विजेता रहने वाली विजेता युवती को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। तो वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली को 50 हजार का इनाम दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें