Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता घर-घर करेंगे मेहनत : Dharmendra Rana

January 12, 2023

लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता घर-घर करेंगे मेहनत : Dharmendra Rana

ऊनाः जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं हरोली भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर काम करने वाला संगठन है, कर्मठ कार्यकर्ताओं कि लगातार मेहनत से संगठन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत से आगे कार्यकर्ता सदैव मेहनत करता है और पार्टी को मजबूत बना करके हम लक्ष्य तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता, नेता एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं, हमारे लिए अब लक्ष्य 2024 है लोकसभा का चुनाव है,जिसमें सभी एकजुटता के साथ काम करते हुए पार्टी को विजय मंत्र से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से देश के विकास के लिए नीतियां बनाई है कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व को भी निभाया है, अनुराग हस्पताल हर गांव में सेवा का काम सुरक्षा स्वास्थ्य की चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने अपने कद को बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतर पहचान दी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए सब मिलकर के काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें