Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेएलएन राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में ‘विश्व नदी दिवस’ का आयोजन, डॉक्यूमेंट्री और जागरूकता अभियान से कॉलेज के छात्रों को किया प्रेरित

September 26, 2026

जेएलएन राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में ‘विश्व नदी दिवस’ का आयोजन, डॉक्यूमेंट्री और जागरूकता अभियान से कॉलेज के छात्रों को किया प्रेरित

कुल्लू: जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर (मनाली) के भूगोल भीभाग में आज विश्व नदी दिवस (World Rivers Day) के उपलक्ष्य में एक विशेष और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “No Forests, No Rivers, No Water, No Life” (वन नहीं, नदियाँ नहीं, पानी नहीं, जीवन नहीं) को ध्यान में रखते हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जल संसाधनों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत ठीक सुबह 10:15 बजे हुई, जब कॉलेज के सभी छात्र और प्राध्यापक निर्धारित समय पर भूगोल लैब में एकत्रित हुए।

इसके बाद सुबह 10:30 बजे छात्रों को विश्व नदी दिवस पर एक लघु वृत्तचित्र (Short Documentary) दिखाया गया। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से नदियों को होने वाले नुकसान, जैसे प्लास्टिक प्रदूषण, औद्योगिक कचरा और घटते जल स्तर की गंभीर वास्तविकताओं को प्रदर्शित किया गया। वृत्तचित्र के तुरंत बाद ‘स्वच्छ नदी जागरूकता अभियान’ (Clean River Awareness Campaign) की आधिकारिक शुरुआत मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल डॉ. शेफाली द्वारा की गई। इस अभियान के अंतर्गत कॉलेज के छात्र स्वयंसेवकों ने प्रतिज्ञा ली कि वे सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने और ब्यास नदी सहित स्थानीय जल निकायों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए समाज को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. शैफाली ने कहा कि नदियाँ हमारी पृथ्वी की धमनियों की तरह हैं। उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि यदि हमारे वन और नदियाँ सुरक्षित नहीं रहेंगी, तो मानव जीवन का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।

📍 Location: KULLU (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें