Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी से लौट रहे थे युवक…खाई में जा गिरी कार, 5 की दर्दनाक मौत

October 27, 2024

शादी से लौट रहे थे युवक…खाई में जा गिरी कार, 5 की दर्दनाक मौत

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की चौहारघाटी के वरधाण से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। बता दे कि कार में कुल पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह भयानक हादसा शनिवार देर रात को पेश आया। कार में सवार सभी युवक धमच्याण गांव के रहने वाले हैं। जो बरोट में शादी समारोह में गए थे और देर रात को वापिस घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना रविवार सुबह मिली। जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर निचे खेतों में लुढ़की हुई कार देखी।

भेड़पालक ने मामले की सूचना आस पास के ग्रामीणों को दी। इसके उपरांत पंचायत पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षत विक्षत हालत में पड़े शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्कयू शुरू किया है। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमे एक सोलह वर्ष के करीब का किशोर और अन्य चार की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मे बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से समूची चौहारघाटी में शोक की लहर दौड़ गई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा की मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

देखें LIVE :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें