Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ननखरी में युवा कांग्रेस द्वारा किया बैठक का आयोजन, बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो को लेकर की चर्चा

November 28, 2023

ननखरी में युवा कांग्रेस द्वारा किया बैठक का आयोजन, बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो को लेकर की चर्चा

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : ननखरी में युवा कांग्रेस द्वारा एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में यूथ कांग्रेस द्वारा बूथ जोड़ों यूथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर चर्चा की हैं। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी योगेश हांडा व जिला शिमला प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस अखिल अग्निहोत्री , जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह टीनू , जिला महामंत्री सुधीर , जसवीर सिंह जैसी अध्यक्ष इंटेक् शिमला , प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस पवन चौहान, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश वर्मा, अध्यक्ष युवा अशोक मेहता, आभा नेगी, जिला महासचिव शिमला सहित कई युवा मौजूद रहें! इस दौरान भूत जोड़ो यूथ जोड़ो को लेकर चर्चा की गई।

वहीं इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले 2024 के चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि जो केंद्र में बैठी मोदी सरकार हैं। उनकी जन विरोधी नीतियों को किस तरह से जमीनी स्तर पर उतरना हैं। इसको लेकर युवक को जागरूक किया जा रहा है, और आने वाले 2024 के चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सभी मतदाताओं को प्रेरित करना है। इसको लेकर आज ननखरी में बैठक का आयोजन किया गया। आने वाले समय में किस तरह से कार्य किया जाएगा इसको लेकर चर्चा की गई।

आभा नेगी युथ कांग्रेस जनल सेक्टरी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि महिलाओं का आने वाले लोकसभा चुनाव समय में अहम योगदान रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं एक जुट होकर कार्य करेगी और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रयास करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें