Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ATS ने 25 हजार का इनामी हिजबुल आतंकी UP से किया गिरफ्तार, PoK में ली ट्रेनिंग

March 8, 2025

ATS ने 25 हजार का इनामी हिजबुल आतंकी UP से किया गिरफ्तार, PoK में ली ट्रेनिंग

Big Action By UP ATS : यूपी एटीएस ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हिजबुल मुजाहिदीन का फरार आतंकी उल्फत हुसैन मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आतंकी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। एटीएस ने कटघर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर इस आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी ने 1999 से 2000 के बीच पाकिस्तान से ट्रेनिंग ली थी, इसके बाद वह भारत आया था। आरोपी जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। एटीएस की सहारनपुर यूनिट ने उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की STF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक कथित एक्टिव आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। आतंकवादी की पहचान पंजाब के अमृतसर के रामदास क्षेत्र के कुर्लियान गांव के रहने वाले संदिग्ध आतंकी लजर मसीह के रूप में हुई थी। आतंकी की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने बताया था कि आंतकी लजर हाल ही में संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ में आतंकी घटना करने की फिराक में था।

आतंकी लजर लगातार पाकिस्तान में बैठे ISI के साथ सम्पर्क में था

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लजर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि आतंकी लजर लगातार पाकिस्तान में बैठे ISI के साथ सम्पर्क में था। पाकिस्तान में बैठे कुछ हैंडलर उसे लगातार ड्रोन से गोला बारूद और असलहे भी भेज रहे थे। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि लजर यूपी के प्रयागराज जिले में संपन्न हुए महाकुंभ में कोई बड़ी आतंकी घटना करना चाहता था। इसके बाद आतंकी पुर्तगाल भागने की फिराक में था। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी की वजह से आतंक लजर कुछ नहीं कर पाया। महाकुंभ के दौरान लजर यूपी के कौशाम्बी, लखनऊ और कानपुर में रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें