Holi festival train: होली के त्योहार से पहले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने 21 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और नौकरीपेशा लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों में भारी दबाव रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जा रही हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र समेत दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से ये स्पेशल ट्रेनें देश के अलग-अलग राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- अलकनंदा नदी में दो नावों की टक्कर, चालक गिरा… बाल- बाल बचीं कई यात्रियों की जान
प्रमुख ट्रेनों का संचालन
– 08439 पुरी–पटना (28 फरवरी से 28 मार्च, प्रत्येक शनिवार)
– 08440 पटना–पुरी (1 मार्च से 29 मार्च, प्रत्येक रविवार)
– 08861 गोदिया–पटना (2 मार्च) और 08862 पटना–गोंदिया (3 मार्च)
– 03293 पटना–नई दिल्ली (5 से 15 मार्च, प्रतिदिन)
– 03294 नई दिल्ली–पटना (6 से 16 मार्च, प्रतिदिन)
– 03253 पटना–चर्लापल्ली (9 से 30 मार्च, सोमवार और बुधवार)
– 03254/03255 चर्लापल्ली–पटना (11 मार्च से 3 अप्रैल के बीच निर्धारित दिनों में)
– 02397 शेखपुरा–आनंद विहार टर्मिनल (8 से 15 मार्च, रविवार)
– 02398 आनंद विहार–शेखपुरा (9 से 16 मार्च, सोमवार)
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में 19 मार्च को बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश तय… ‘Dhurandhar 2’ और ‘Toxic’ होगी रिलीज
स्टेशनों पर विशेष इंतजाम
दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल और झाझा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल (RPF) और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। रेलवे का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है। उम्मीद है कि इन स्पेशल ट्रेनों से होली पर घर लौटने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...