Holi special train: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ चरम पर पहुंचने लगी है। 4 मार्च को रंगों का पर्व मनाया जाएगा और लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेल ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने पांच रूटों पर 10 (अप-डाउन) होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
लालकुआं–कोलकाता होली स्पेशल (05060/05059)
लालकुआं रेलवे स्टेशन से कोलकाता के बीच चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को दोपहर 13:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी सेवा 7 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार सुबह 05:00 बजे कोलकाता से चलेगी और अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक जाम के कारण दुल्हन को बदलना पड़ा सफर का तरीका… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सहरसा–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (05506/05505)
सहरसा से पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के बीच यह ट्रेन 6 मार्च से 15 मार्च तक सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) चलेगी। दोपहर 13:20 बजे सहरसा से प्रस्थान कर 15:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
वापसी सेवा 9 मार्च से 17 मार्च तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी। रास्ते में मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी स्टेशन पर ठहराव होगा।
सोगरिया–दानापुर स्पेशल (09803/09804)
सोगरिया रेलवे स्टेशन से दानापुर रेलवे स्टेशन के बीच विशेष ट्रेन 1 मार्च को रात 23:10 बजे सोगरिया से रवाना होकर अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी सेवा 3 मार्च को दानापुर से 01:15 बजे चलेगी और अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना और कटनी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
ये भी पढ़ें- आंखों में नमी, मुस्कान में सुकून… सासू मां की दी साड़ी में दुल्हन बनीं रश्मिका मंदाना
डानकुनी–पटना स्पेशल (03035/03036)
डानकुनी रेलवे स्टेशन से पटना के लिए यह स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 4 मार्च को तड़के 00:30 बजे चलेगी और दोपहर 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 16:15 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी। यह सेवा फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा और जसीडीह में ठहरेगी।
गोमतीनगर–मालतीपाटपुर स्पेशल (05064/05063)
गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन के बीच यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार शाम 18:55 बजे चलेगी और शनिवार तड़के 03:30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी।
वापसी सेवा 28 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार 11:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 20:00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया मार्ग से संचालित होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...