Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : देररात घर में घुसकर हमला, पति-पत्नी घायल

home-invasion-attack

home-invasion-attack

सोनीपत। गन्नौर स्थित गांधी नगर में देररात एक परिवार पर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार के अनुसार दो गाड़ियों में सवार सात-आठ युवक घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का दबाव बनाने लगे।

दरवाजा नहीं खोलने पर की तोड़फोड़

उन्होंने बताया कि दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपियों ने मकान पर ईंट-पत्थर फेंके, खिड़कियों के शीशे तोड़े और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि करीब आधी रात वह पत्नी सरोज के साथ घर पर था। इसी दौरान युवक दरवाजा खटखटाने लगे और लगातार बाहर आने का दबाव बनाते रहे।

लाठी और लोहे की रॉड से हमला

परिवार ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियों ने गुस्से में पत्थरबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। कुछ देर बाद सुरेन्द्र बाहर देखने नीचे उतरा तो आरोपी फिर लौट आए। युवकों ने उसे बाहर खींचकर लाठी-डंडों और लोहे जैसी वस्तुओं से दोनों पैरों पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान तीन-चार युवक मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए और सरोज के साथ थप्पड़ों से मारपीट की। आरोपियों ने घर में लगी एलईडी, फ्रिज और अन्य सामान तोड़ा मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त किया।

रंजिश माना जा रहा हमले का कारण

हमलावर आपस में सन्दीप, सचिन, सतीश, हरिओम, शनि और खेवड़िया नाम लेकर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बेटों और उनके साथी रोहित जाजी के बीच पहले जेल में झगड़ा हुआ था, उसी रंजिश में हमला किया गया। घटना के बाद घायल सुरेन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गन्नौर में मेडिकल हुआ। बाद में उसे खानपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बयान दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई जयबीर और पुलिस टीम को सौंपी गई है तथा आरोपियों की तलाश में कार्रवाई जारी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version