Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कठुआ की घटना के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने ली जानकारी, भाजपा नेता बोले…

March 10, 2025

कठुआ की घटना के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने ली जानकारी, भाजपा नेता बोले…

जम्मू डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम के जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और कठुआ हत्याकांड के बारे में बात करते हुए आश्वासन दिया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘मैं भारतीय टीम को चैंपियन ट्रॉफी जीतने की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। रविवार की रात भारतीयों के लिए ऐतिहासिक रही है और दुनियाभर में रहने वाला हर एक भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा था। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत को युगों तक याद रखा जाएगा। हमारी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेला और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए मैं टीम इंडिया को बधाई देता हूं। उन्होंने कठुआ हत्याकांड की घटना के बारे में बताया कि मैं और स्थानीय विधायक कठुआ गए थे और वहां परिवारों से भी बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि शवों को किस जगह से बरामद किया गया। मुझे पूरा यकीन है कि जांच के बाद जल्द ही नतीजा सामने आएगा। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि घटना को लेकर सख्ती के साथ काम किया जाएगा।

हमारी केंद्र सरकार इस विषय को लेकर गंभीर : विधायक सतीश शर्मा

विधायक सतीश शर्मा ने कहा, ‘परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है, क्योंकि एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई है जो बेहद चिंता का विषय है। रविवार शाम तीनों लोगों का पोस्टमार्टम हुआ है। अगर जम्मू-कश्मीर सरकार इस मामले को लेकर किसी भी तरफ डायवर्ट करती है हम इसको होने नहीं देंगे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि पिछले 70 सालों में सरकार ने उस क्षेत्र में कौन सा विकास किया है। हमारी केंद्र सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है। मुझे उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हमारी केंद्र सरकार इस पर कुछ कदम उठाएगी।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें