Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मालवीय नगर अग्निकांड: पकड़ा गया होटल का मालिक, पुलिस पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

June 4, 2026

मालवीय नगर अग्निकांड: पकड़ा गया होटल का मालिक, पुलिस पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मालवीय नगर में बीते दिन एक होटल में आग लग गई। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई। हादसे का मुख्य आरोपी होटल का मालिक लवकेश बजाज मौके से फरार हो गया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लवकेश को करीब 2 बजे साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पर पुलिस 3 से 4 दिन की रिमांड की मांग कर सकती है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर लवकेश ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

होटल मालिक की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने बजाज और उसकी पत्नी के खिलाफ एक ‘लुक-आउट सर्कुलर’ जारी कर दिया था, ताकि देश छोड़कर भाग न सके। लवकेश ने पुलिस को बताया कि वो मौके से डर के मारे भागा था। वह घर भी नहीं गया और सड़कों पर ही घूमता रहा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर-इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक FIR दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: Big Breaking: पंजाब सचिवालय और इन प्रसिद्ध मंदिरों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जांचकर्ताओं के अनुसार, होटल को तीन लोग मिलकर चला रहे थे। बिल्डिंग की पहचान लवकेश बजाज के रूप में हुई है और पर्यटन विभाग का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर जारी किया गया था। इनके दिल्ली में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी हैं। पुलिस बाकी सब की भी तलाश कर रही है।

पूछताछ के दौरान लवकेश बजाज ने बताया कि उसने तीन साल पहले अहुलवालिया नाम की एक पार्टी से ये बिल्डिंग ली थी। उसमें होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था। पहले यहां खादी की दुकान थी और बिल्डिंग की हालत बहुत खराब थी। बजाज ने दावा किया कि समय न होने की वजह से उसने रोजमर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी जय मिश्रा को दे दी थी। वही सारा कुछ संभाल रहा था।

लवकेश बजाज ने आगे पुलिस को बताया है कि उसने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कमरों की संख्या अपने होटल में बढ़ाई थी। किसी दूसरे व्यक्ति के कहने पर उसने इमारत में कुछ बदलाव किए थे, जिसमें कमरों का आकार बढ़ाना और कुछ फेरबदल करना शामिल था। उस व्यक्ति ने उसे भरोसा दिलाया था कि इस तरह के इंतजाम ‘आम बात’ है और ‘दिल्ली में सब कुछ चलता है’ की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: ओपी राजभर का बड़ा बयान, कहा- यूपी विधानसभा तो दूर की बात सपा पंचायत चुनाव भी नहीं जीत पाएगी

कैसे फला-फूला लवकेश का कारोबार

लवकेश के मुताबिक, मालवीय नगर, साकेत में कई बड़े नामचीन अस्पताल हैं और वहां बड़ी तादाद में देश और विदेश से मरीज अपने इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उनके तीमारदारों के रहने की कोई सही जगह नहीं है। इस लोकेशन और उसके आस पास जितने होटल हैं। वहां इन मरीजों के तीमारदारों को काफी कम रेट पर रहने की जगह मिल जाती है, जिससे उनका काम फला फूला, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यहां इस तरह की घटना हो जाएगी। उसने BNB, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट, टूरिस्ट, हेल्थ रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दूसरे व्यक्ति जय मिश्रा की तलाश कर रही है, जो कि फरार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें