Dainik Savera Times

Samsung के इस फोन पर बंपर डिस्काउंट, खरीदने पर होगी हजारों की बचत

गैजेट डेस्क: अगर आप नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इस फोन की कीमत बेहद कम हो जाती है। Samsung अगले साल की शुरुआत में Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने वाली है, इसलिए मौजूदा सीरीज पर भारी छूट दी जा रही है।

बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 फोन को कंपनी ने 80,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। अमेजन पर अब ये फोन 63,690 रुपये में लिस्टेड है। क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर इसकी खरीद पर 3,000 रुपये का कैशबैक भी पाया जा सकता है, जिससे इसकी कीमत 60,690 रुपये रह जाएगी। इस तरह आप फोन पर कुल 20,309 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड को मिली 8140 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

खूबियां

डिस्प्ले- Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर- इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरा- इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा हुआ है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल और 10MP का टेलीफोटो कैमरा लगा है।

बैटरी- Galaxy S25 में 4000 mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी आती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें: डबवाली में स्कार्पियो से सवा करोड़ का चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Exit mobile version