नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक युवक ने यूट्यूब से देखकर अपनी पत्नी की डिलीवरी करने की कोशिश की, जिस कारण महिला की मौत हो गई।
उथुकुली के थलावैपलयम की रहने वाली शशिकला नाम की महिला का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था, लेकिन इस बार महिला ने पति और सास के साथ मिलकर घर पर ही नॉर्मल डिलीवरी करने का प्रयास किया।
पति ने यूट्यूब पर डिलीवरी के कई वीडियो देखें। वीडियो देखने के बाद पति और सास मिलकर शशिकला की डिलीवरी करने लगे। नार्मल डिलीवरी के दौरान नाल ठीक से अलग न होने के कारण शशिकला को ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। हालत ज्यादा खराब होने के कारण महिला को तुरंत पेरुनदुरई के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद उसे कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी कोशिश करने के बाद भी डॉक्टर शशिकला को नहीं बचा पाए, लेकिन नवजात बच्ची को सुरक्षित बच गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही उथुकुली थाने की पुलिस ने पति कार्तिक और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति और सास को शशिकला की मौत का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

