Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress सरकार को गिराने की BJP की कोशिश से हूं वाकिफ : Deputy CM Shivakumar

October 18, 2023

Congress सरकार को गिराने की BJP की कोशिश से हूं वाकिफ : Deputy CM Shivakumar

बेंगलुरुः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि वह राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत हैं। सरकार को अपदस्थ करने की दिशा में काम कर रही भाजपा पर एक सवाल का जवाब देते हुए, शिवकुमार ने कहा, ‘मुझे सब कुछ पता है। वे विधायक मेरे और सीएम सिद्धारमैया के पास वापस आ रहे हैं, और जानकारी दे रहे हैं कि किसने उनसे संपर्क किया, उन्होंने उनके साथ कहां बैठकें कीं हैं।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः अब इस मशहूर हस्ती की अश्लील Video हुई लीक…देखिए Live

शिव कुमार ने आगे कहा कि उन्हें यह भी पता है कि बीजेपी ने उन्हें क्या ऑफर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस पर जानकारी मिल गई है। मैं अपने विधायकों से कहूंगा कि वो विधानसभा के पटल पर कहें कि किसने उनसे संपर्क किया और क्या ऑफर मिला।‘ शिवकुमार ने दोनों दलों द्वारा उन पर किए गए हमलों और आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘भाजपा और जद (एस) परेशान हैं। उन्हें डॉक्टरों द्वारा सजर्री की जरूरत है।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः अस्पताल में बड़ा धमाका, सैकड़ों लोगों की हुई मौत, हर जगह मची चीख पुकार

जब उनसे पूर्व सीएम और कांग्रेस एमएलसी जगदीश शेट्टर और बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली की मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। जगदीश शेट्टर ने अपनी ताकत साबित कर दी थी। उन्होंने कहा, ’मैं इस बारे में अधिक बात नहीं करना चाहता।’

बड़ी खबरें पढ़ेंः नेशनल पार्क में बड़ा हादसा, 6 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें