Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

यदि मैं आबकारी नीति मामले में आरोपी नहीं हूं तो मुझे समन क्यों जारी किया गया: सीएम केजरीवाल

January 18, 2024

यदि मैं आबकारी नीति मामले में आरोपी नहीं हूं तो मुझे समन क्यों जारी किया गया: सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जवाब देते हुए पूछा है कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में आरोपी नहीं हैं तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया। ईडी ने केजरीवाल को पिछले सप्ताह चौथी बार समन जारी किया था और बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा है। आप ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चाहती है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाये ताकि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न कर सकें।

आप ने कहा, ‘‘ऐसा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने के वास्ते किया जा रहा है। ईडी का ही कहना है कि केजरीवाल आरोपी नहीं हैं, तो फिर उन्हें समन क्यों जारी किया गया।’’ आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा कि उनके नेता भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं और वे कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें