Site icon Dainik Savera Times

मैं सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि सत्ता छोड़कर आपकी सेवा करने के लिए हरियाणा आया हूं : केजरीवाल

रानिया/सिरसा: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को रानियां विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार हैप्पी रानिया के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और समर्थकों ने बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल के जमकर नारे लगाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सत्ता पाने के लिए यहां वोट मांगने नहीं आया हूं, बल्कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आपकी सेवा करने के लिए आया हूं। हरियाणा की जनता सेवा करने का मौका देती है तो दिल्ली की तरह यहां भी बिजली मुफ्त कर दूंगा, शानदार स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवा दूंगा। इस अवसर पर आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रानियां में रोड शो को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने मुङो 5 महीने झूठे केस में जेल में डाल दिया था। मेरा कसूर केवल इतना था कि 10 साल से दिल्ली के लोगों की सेवा ईमानदारी से कर रहा था।

पूरे देश में केवल दो राज्य दिल्ली और पंजाब हैं, जहां 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है। 22 राज्यों में इनकी सरकार है वहां बिजली महंगी मिलती है। जनता बताए कि मुफ्त बिजली देने वाला चोर है या महंगी बिजली देने वाले चोर हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 10 साल में शानदार सरकारी स्कूल बनाए, शिक्षा माफिया का खात्मा किया, बिजली और पानी मुफ्त किया, अच्छी सड़कें बनाई और शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। दिल्ली में बिजली मुफ्त करने में 3000 करोड़ रुपए लगे। यदि मैं चोर होता तो ये रुपए अपनी जेब में डाल लेता। इन्होंने मुङो जेल में इसलिए डाला क्योंकि ये मेरी ईमानदार पर चोट करना चाहते हैं। इनका मकसद केजरीवाल पर कीचड़ फैंकना था, ताकि जनता को लगे कि केजरीवाल ने कुछ किया होगा। जब मैं जेल से आया तो आज पूरी दिल्ली वाले कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।

Exit mobile version