-
रानिया/सिरसा: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को रानियां विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार हैप्पी रानिया के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और समर्थकों ने बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल के जमकर नारे लगाए।.