Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आई लव मोदी’ ठीक है, लेकिन ‘आई लव मोहम्मद’ कहने पर विवाद क्यों : ओवैसी

October 4, 2025

‘आई लव मोदी’ ठीक है, लेकिन ‘आई लव मोहम्मद’ कहने पर विवाद क्यों : ओवैसी

हैदराबाद : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पैगंबर मोहम्मद के प्रति प्रेम व्यक्त करने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में ‘आई लव मोदी’ कहने की अनुमति है लेकिन ‘आई लव मोहम्मद’ कहने पर विवाद क्यों होता है। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस के दौरान कथित तौर पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बोर्ड लगाने को लेकर कुछ व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी का जिक्र करते हुए यह बात कही।

हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने आश्चर्य व्यक्त किया कि यह देश किस दिशा में जा रहा है। एआईएमआईएम के प्रमुख ने वीरवार को एक बैठक में कहा, ‘हम अपनी मस्जिद भी जाना चाहें, तो वो उसे छीन लेना चाहते हैं। कोई भी ये कह सकता है कि ‘मुझे मोदी से प्यार है’, पर ये नहीं कह सकता कि ‘मुङो मोहम्मद से प्यार है’। आप देश को किस दिशा में ले जाने की योजना बना रहे हैं?’ एआईएमआईएम प्रमुख ने यह स्पष्ट किया कि अगर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए पोस्टर प्रदर्शित करता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ निगम में 116 करोड़ का बड़ा बैंक घोटाला: स्मार्ट सिटी फंड की 11 फर्जी FD, पुलिस ने दर्ज की FIR

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें