Site icon Dainik Savera Times

कौन कर सकता है अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन? जानें पूरी जानकारी

IAF Agniveer Vayu Recruitment

IAF Agniveer Vayu Recruitment

IAF Agniveer Vayu Recruitment: अगर आप भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक अहम मौका है। भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत IAF अग्निवीरवायु 01/2027 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2026 तय की गई है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है।

कौन कर सकता है आवेदन? जानें पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता शर्तें जरूर समझ लेनी चाहिए।

Video : 77ਵਾਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ; ਸ਼ਹੀਦ ਮੇਜਰ ਹਰਮਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ (ਸ਼ੌਰਿਆ ਚੱਕਰ) ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਸਿੱਧਾ ਪ੍ਰਸਾਰਣ

शैक्षणिक योग्यता:
साइंस स्ट्रीम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिजिक्स, मैथमेटिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसमें कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक और इंग्लिश में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा, अन्य स्ट्रीम के उम्मीदवारों पर भी यही न्यूनतम अंकों का नियम लागू होगा। इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक और मान्यता प्राप्त वोकेशनल कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा:
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2006 से पहले और 1 जुलाई 2009 के बाद नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक में दिखी देशभक्ति की झलक, लोगों ने खूब लहराया तिरंगा

आवेदन कैसे करें?

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

–सबसे पहले भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–होमपेज पर उपलब्ध अग्निवीरवायु भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
–नए पेज पर पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
–रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट करें।
–फॉर्म जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, नियम और शर्तों के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

Exit mobile version