Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

असम में लापता विमान सुखोई Su-30MKI का मिला मलबा, दो पायलटों की हुई मौत

March 6, 2026

असम में लापता विमान सुखोई Su-30MKI का मिला मलबा, दो पायलटों की हुई मौत

नेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई Su-30MKI गुरुवार रात असम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हुआ, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना (IAF) ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था।

वायुसेना के अनुसार, यह फाइटर जेट असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरकर प्रशिक्षण मिशन पर गया था। उड़ान के कुछ समय बाद विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया। जानकारी के मुताबिक, विमान से आखिरी बार शाम 7 बजकर 42 मिनट पर संपर्क हुआ था। इसके बाद जब विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया तो वायुसेना ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

IAF ने गुरुवार रात करीब 9 बजकर 34 मिनट पर बताया था कि सुखोई Su-30MKI से संपर्क टूट गया है और उसकी तलाश की जा रही है। इसके बाद वायुसेना की टीमों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। देर रात खोज अभियान के दौरान विमान के मलबे का पता चला, जिससे पुष्टि हुई कि फाइटर जेट कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हो गया है।

 

सुखोई Su-30MKI भारतीय वायुसेना का एक बेहद शक्तिशाली दो-सीटर मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसे रूस की विमान निर्माता कंपनी सुखोई ने डिजाइन किया है और भारत के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों तरह के मिशन को अंजाम देने में सक्षम माना जाता है।

फिलहाल वायुसेना की टीमें दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर जांच और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें