Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर BJP तेलंगाना में सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग का होगा : Amit Shah

October 27, 2023

अगर BJP तेलंगाना में सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग का होगा : Amit Shah

हैदराबादः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए पिछड़ा वर्ग से किसी नेता का चयन करेगी। शाह ने सूर्यापेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तेलंगाना के लोगों से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मतदान का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, कि आज मैं तेलंगाना (Telangana) के लोगों से कहना चाहता हूं: आप भाजपा को आशीर्वाद दें और पार्टी की सरकार बनाएं। तेलंगाना में BJP का अगला मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से होगा। हमने यह तय किया है।’’ शाह ने कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों वंशवादी दल हैं और ये राज्य का भला नहीं कर सकते।

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, कि ‘जहां मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) अपने बेटे के. टी. रामाराव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर पर दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाने या दलितों को तीन एकड़ जमीन मुहैया कराने समेत विभिन्न चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें