Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर मौसम बिगड़ने से चारधाम यात्रा हो रही है प्रभावित, तो इसमें क्या कर सकता है मंत्री : Satpal Maharaj

May 4, 2023

अगर मौसम बिगड़ने से चारधाम यात्रा हो रही है प्रभावित, तो इसमें क्या कर सकता है मंत्री : Satpal Maharaj

देहरादूनः उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अगर मौसम बिगड़ने से चार धाम यात्रा प्रभावित हो रही है तो इसमें विभागीय मंत्री क्या कर सकता है। सतपाल महाराज ने कहा कि चारों धामों की यात्रा के दौरान अब तक 3 लाख 78 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और आने वाले दिनों में भी यह संख्या और बढ़ेगी।

मौसम के बदले मिजाज पर सतपाल महाराज ने कहा कि वह सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि, इस बदले मौसम में सीनियर सिटीजन खासतौर से यात्र ना करें। चारों धामों में जिस प्रकार से परिस्थितियां बदली है उसमें तो किसी भी सीनियर सिटीजन को यात्रा करने की सलाह सरकार नहीं दे रही है। कोशिश यही होनी चाहिए कि जब मौसम साफ हो, सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हो, तो यात्रा प्रारंभ करनी चाहिए। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने कहा कि वह श्रद्धालुओं से भी अपील कर रहे हैं कि केदारनाथ सहित अन्य धामों में जब तक बारिश हो रही है तब तक उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी चाहिए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें