Site icon Dainik Savera Times

Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

विशाखापत्तनमः आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक दुकान मालिक को एक करोड़ रुपए से अधिक का बिजली बिल आया। बिल देख कर दुकान मालिक हैरान रह गया। कोट्टुरु शहर में आभूषण की एक छोटी सी दुकान के मालिक  अशोक को 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खपत की गई बिजली के लिए 1,01,56,116 रुपए का बिल मिला।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बिहार जाति जनगणना: सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को करेगा मामले की सुनवाई

पलकोंडा रोड पर दुर्गा ज्वैलर्स का मालिक बिजली कर्मचारियों द्वारा जारी किए गए बिल को देखकर हैरान रह गया। अशोक ने बताया कि उन्हें औसतन 7,000 से 8,000 रुपए का मासिक बिल आता है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिल के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस पर गौर करेंगे और नया बिल जारी करेंगे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बिहार जाति जनगणना: सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को करेगा मामले की सुनवाई

Exit mobile version