Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar के रोहतास जिले में 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी की गोलीमार कर की हत्या

February 21, 2025

Bihar के रोहतास जिले में 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी की गोलीमार कर की हत्या

सासाराम : Bihar के रोहतास जिले में छात्रों के दो समूह के बीच हुई झड़प में एक नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र अमित कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसके सहपाठी को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला कि सासाराम के एक परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रों के दो समूहों के बीच बृहस्पतिवार को झगड़ा हुआ था.. जब अमित और एक अन्य छात्र संजीत कुमार ऑटोरिक्शा से घर लौट रहे थ तो उनके एक सहपाठी ने उन्हें रोका और कथित तौर पर वह दोनों छात्रों पर गोली चला कर फरार हो गया।’’ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामला दर्ज कर लिया गया

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘अमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि संजीत की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और अपने सहपाठियों पर गोली चलाने वाले नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि छात्रों के बीच हुई झड़प और उसके बाद हुई गोलीबारी की घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पास से हथियार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र परिजनों ने बाद में पास के राजमार्ग के एक हिस्से को अवरुद्ध कर दिया और टायर जलाकर यातायात को बाधित किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए उसका शव राजमार्ग पर रख दिया। एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें