Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीते 11 वर्षो में मोदी सरकार लाई ऑयल और गैस सैक्टर में बड़ा बदलाव : Hardeep Puri

June 28, 2025

बीते 11 वर्षो में मोदी सरकार लाई ऑयल और गैस सैक्टर में बड़ा बदलाव : Hardeep Puri

नई दिल्ली : केंद्रीय पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षो में देश के ऑयल और गैस सैक्टर में डिजिटल इंडिया पहल के माध्यम से बड़ा बदलाव लाया है और इससे फ्यूल स्टेशनंस लेकर एलपीजी सिस्टम काफी स्मार्ट हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण बीते 11 वर्षो में डिजिटल इंडिया के माध्यम से हमारे ईंधन स्टेशन, रिफाइनरियां और एलपीजी सिस्टम भी स्मार्ट हो गए हैं। ईंधन पंपों पर यूपीआई से लेकर रिफाइनरियों में एआई तक, यह शांत तकनीकी बदलाव वास्तविक है और हर कदम पर दिखाई देता है।

केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बताया कि ऑयल और गैस सैक्टर में शांतिपूर्ण तरीके से बड़ा बदलाव आया और पहले के मुकाबले तकनीक का काफी इस्तेमाल बढ़ा है। वीडियो में बताया कि करीब सभी फ्यूल स्टेशनंस पर यूपीआई को स्वीकार किया जा रहा है। इसके अलावा एलपीजी सिस्टम में डीबीटी (डायरैक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) को लाया गया है, जिससे 3.48 लाख करोड़ रुपए बचाने में मदद मिली है। रिफाइनरी में डिजिटल ट्विन और एआई के माध्यम से डाऊनटाइम को कम किया गया और इससे आऊटपुट बढ़ाने में मदद मिली है। ओएएलपी पोट्र्ल के माध्यम से सरकार ने ई-नीलामी के जरिए देश में तेल और गैस की खोज को बढ़ावा दिया है।

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें