Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में ‘बुद्धम शरणम् गच्छामी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

May 11, 2023

दिल्ली में ‘बुद्धम शरणम् गच्छामी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

नयी दिल्ली: विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को नयी दिल्ली में ‘बुद्धम शरणम् गच्छामी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों के चित्रों को दर्शाय़ा गया है, जो यह संदेश देता है कि किस प्रकार बौद्ध धर्म का विभिन्न देशों में प्रसार हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में 10 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्देश्य़ कला में निहित आध्यात्मिकता और बौद्ध धर्म से संबंधित विभिन्न तत्वों का अन्वेषण और उसकी धाराओं का पता लगाना है, जो ज्ञान, करुणा और शांति के सार्वभौमिक मूल्यों की अभिव्यक्ति है।

‘बुद्धम शरणम् गच्छामी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके, अंगवस्त्रम् प्रदान करने और वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद ‘श्वेता मुक्ति’ नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया गया। इसमें कविता द्विवेदी और उनके समूह ने ओडिसी नृत्यशैली में निर्वाण की स्त्री महिमा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, इस मौके पर प्रतिष्ठित भारतीय कलाकार नंदलाल बोस ने बुद्ध के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनके आध्यात्मिकता के मार्ग को रेखा चित्रों के माध्यम से दर्शाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें