Site icon Dainik Savera Times

तेलंगाना कांग्रेस नेता पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के परिसरों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

खम्मम: तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को होने वाले चुनाव में खम्मम जिले के पलेरू निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के परिसरों पर आयकर (आईटी) विभाग ने गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू की।पूर्व सांसद श्रीनिवास रेड्डी ने एक दिन पहले ही केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी की आशंका जताई थी। आयकर विभाग के अधिकारी गुरुवार तड़के खम्मम में उनके घर और कार्यालयों पर पहुंचे।

कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई तलाशी खबर लिखे जाने तक जारी थी।आयकर अधिकारियों ने तलाशी लेने से पहले कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।श्रीनिवास रेड्डी, जो एक व्यवसायी भी हैं, गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले थे।पूर्व सांसद जुलाई में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे कुछ महीने पहले ही राज्य की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया था।श्रीनिवास रेड्डी ने बुधवार को दावा किया था कि आईटी की तलाशी उनके, उनके परिवार के सदस्यों, समर्थकों और जिले के अन्य प्रमुख कांग्रेस नेताओं के खिलाफ होने की संभावना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और बीआरएस ने कांग्रेस नेताओं पर छापेमारी के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने के लिए मिलीभगत की है।उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इन छापों से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में चुनाव जीत रही है।श्रीनिवास रेड्डी, जो कांग्रेस अभियान समिति के सह-अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि पार्टी के नेताओं को अगले कुछ दिनों में कठिन समय का सामना करना पड़ेगा।पूर्व सांसद ने नेताओं से कहा कि वे छापेमारी से चिंतित न हों।बुधवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर पूर्व मंत्री और खम्मम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार तुम्मला नागेश्वर राव के घर पर तलाशी ली थी।विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद नागेश्वर राव ने हाल ही में बीआरएस छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये थे।राज्य के निवर्तमान परिवहन मंत्री पी. अजय कुमार खम्मम से बीआरएस उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Exit mobile version