Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND-PAK मैचों से 630 करोड़ की कमाई, मोदी सरकार को AAP नेता ने दी बड़ी चुनौती

September 29, 2025

IND-PAK मैचों से 630 करोड़ की कमाई, मोदी सरकार को AAP नेता ने दी बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले हमेशा चर्चा में रहते हैं चाहे वो मैदान पर हों या मैदान के बाहर। एशिया कप 2025 में ऐसे ही हाई-वोल्टेज मुकाबलों से अब एक नई बहस शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने अब मोदी सरकार को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया है। क्या भारत-पाक मैचों से हुई कमाई को शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा?

630 करोड़ की कमाई का दावा

सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप मैचों से करीब 490 करोड़ से 630 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस आंकड़े को लेकर उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है जिसमें यही राजस्व सीमा बताई गई है।

उन्होंने सरकार से सीधा सवाल पूछा है,

“अगर ये पैसा 26 शहीद परिवारों में बांटा जाए, तो प्रत्येक परिवार को 19 से 25 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। क्या बीजेपी सरकार ऐसा करने को तैयार है?”

सूर्य कुमार यादव के नाम लिया गया चैलेंज

बता दें कि भारद्वाज पहले भी इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। जब भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप में हराया और टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (SKY) ने यह जीत पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को समर्पित की, तब सौरभ भारद्वाज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था। अगर वाकई समर्पण करना है, तो मैच फीस नहीं, बल्कि इस मैच से हुई कुल कमाई शहीदों के परिवारों को दो।

SKY ने पूरा किया चैलेंज, पर AAP नेता अब भी अड़े

सूर्य कुमार यादव ने हालांकि मैच के बाद अपनी फीस शहीदों के परिवारों को समर्पित करने का ऐलान किया, जिससे उनके इस कदम को भारद्वाज की चुनौती का जवाब माना जा रहा है। हालांकि सौरभ भारद्वाज ने इस पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनका ताजा बयान इस बात का संकेत है कि वह मुद्दे को राजनीतिक रूप से और भी बड़ा बनाना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें