Site icon Dainik Savera Times

‘INDIA’ ब्लॉक ने तय की अगली मीटिंग की तारीख, अब इस दिन एकजुट होंगे सभी नेता

India bloc meeting

India bloc meeting

India bloc meeting: शिवसेना (UBT) के नेता आनंद दुबे ने ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर कहा कि दिल्ली में यह बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई दलों के नेता मौजूद हुए। उन्होंने बताया कि बैठके दौरान कुछ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे मनमुटाव को छोड़कर हर दो महीने में ‘इंडिया’ की बैठक की जाएगी। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में तय की गई है। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद ही यह काम निरंतर करना चाहिए था। हालांकि वह अब शुरू किया गया है। मेरा मानना है कि बैठक सकारात्मक रही और हम आने वाले वक्त में एक मजबूत विपक्ष बनकर उभरेंगे।

ये भी पढ़ें- PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, हिंसा में कई लोगों की मौत, 70 घायल

 

जम्मू-कश्मीर से न हो भेदभाव
जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता साजिद यूसुफ शाह के आरोप पर आनंद दुबे ने कहा कि साजिद यूसुफ शाह जम्मू-कश्मीर में भाजपा के मीडिया सेल के इंचार्ज हैं। महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार है। कोई कह रहा है कि मुझे वहां रहने नहीं दिया गया, कोई कह रहा है कि वे जम्मू-कश्मीर के हैं। ये सही नहीं हो सकता, क्योंकि हमारे देश में कोई भी नागरिक, किसी भी राज्य का हो, कहीं भी रह सकता है। जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा है।

आनंद दुबे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे दिल की धड़कन है। जम्मू-कश्मीर के लोगों का हम लोग सम्मान नहीं करेंगे, ऐसा कभी नहीं हो सकता। इसके पीछे जो भी वजह है वह सामने आनी चाहिए।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दे सरकार
मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर के विस्तार के मामले को लेकर आनंद दुबे कहा कि मृणाल ताई गोरे ब्रिज वर्ष 2019 से बन रहा था। उसके भूमि पूजन के बाद लोकार्पण 2026 में किया गया है। इससे यही समझा जा सकता है कि कितने-कितने वर्षों से ठेकेदार काम कर रहे हैं। सड़कों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, अभी से ही टूटने लगी हैं। मेरा मानना है कि यह सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर संजीदा नहीं है।

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026 : इस साल कब निकलेगी पुरी में महाप्रभु की भव्य रथयात्रा? जानें सही तारीख और महत्व

 

राम मंदिर से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई की मांग
राम मंदिर से जुड़े आरोपों पर आनंद दुबे ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालु आस्था के साथ वहां जाते हैं; हम भी राम भक्त हैं। हम सब अपने मेहनत के पैसे वहां चंदा के रूप में देते हैं। वे सारे पैसे कहां जा रहे हैं, इसकी जांच तो होनी चाहिए। लेकिन क्या सच में भ्रष्टाचार हुआ है, इसको लेकर अखिलेश यादव और सरकार को भी सोचना होगा। उन्होंने विपक्ष होने के नाते यह आरोप लगाया है, जिसका खंडन ट्रस्ट को करना चाहिए।

Exit mobile version