नयी दिल्ली: भारत ने यहां पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को उसकी आपत्तिजनक गतिविधियों के कारण बुधवार को अवांछित घोषित कर दिया और उसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का निर्देश दिया।
विदेश मंत्रालय ने यहां बताया कि भारत सरकार ने नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में काम करने वाले एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में उसकी आधिकारिक स्थिति के प्रतिकूल गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। उक्त अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज इस आशय का आदेश जारी किया गया। उनसे सख्ती से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का किसी भी तरह से दुरुपयोग न करे।
ये भी पढ़ें- Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस
मेष: दिन शुभ रहेगा...