Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Morocco को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है भारत : PM Modi

September 9, 2023

Morocco को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है भारत : PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में भीषण भूकंप में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत इस मुश्किल वक्त में उसे हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। मोरक्को के गृह मंत्रलय ने बताया कि शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में अपने शुरुआती भाषण में इस भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘मुश्किल की इस घड़ी में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है और हम उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।’’

मोरक्को वासियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें इमारतें मलबे में बदली दिखाई देती हैं और चारों तरफ धूल नजर आ रही है। मोरक्को के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवार के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मराकेश यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञनिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।

इससे पहले, मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, कि ‘मोरक्को में भूकंप के कारण लोगों की मौत से अत्यधिक दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत इस मुश्किल वक्त में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें