Site icon Dainik Savera Times

एक महीने में लागू हो सकता है भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: Piyush Goyal

नई दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस साल मध्य अप्रैल से लागू होने की संभावना है। भारत और ब्रिटेन ने पिछले साल 24 जुलाई को व्यापक आíथक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत भारत के 99 प्रतिशत निर्यात पर ब्रिटिश बाजार में कोई शुल्क नहीं लगेगा, जबकि ब्रिटेन के कुछ उत्पादों जैसे कार और व्हिस्की पर भारत में लागू शुल्क कम कर दिए जाएंगे।

इस समझौते को लागू करने से पहले ब्रिटेन की संसद की मंजूरी लेनी जरूरी है, वहीं भारत में केंद्रीय मंत्रिमंडल ऐसे समझौतों को मंजूरी देता है। ब्रिटिश संसद से मंजूरी मिलने के बाद इसे आपसी सहमति वाली तारीख पर लागू किया जाएगा। गोयल ने कहा कि यह एफटीए ब्रिटेन की संसद में सबसे तेजी से मंजूरी पाने वाला
समझौता होगा।

Exit mobile version