-
जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर गर्व के साथ भारत सरकार की यूएलएलएएस (समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ) योजना के तहत पूर्ण रूप से साक्षर नौ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में शामिल हो गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शिक्षकों, प्रशासकों और सभी संबंधित लोगों को हार्दिक बधाई दी.