Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Games 2023 : भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बैकहम पदक की दौड़ से बाहर, अब महिलाओं के पास मौका

September 28, 2023

Asian Games 2023 : भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बैकहम पदक की दौड़ से बाहर, अब महिलाओं के पास मौका
हांगझोउः भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बैकहम की एशियाई खेलों में पदक जीतने की उम्मीदें पुरूषों की स्प्रिंट रेस के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही खत्म हो गई। डेविड को जापान के केया ओता ने हराया। वह पहली रेस में जापानी प्रतिद्वंद्वी से 2 . 395 और दूसरी में 0 . 046 सेकंड पीछे रहे। अब वह पांचवें से आठवें स्थान के लिए उतरेंगे। भारत के नीरज कुमार सातवें स्थान पर रहे।
महिला स्प्रिंट में त्रियाशा पॉल जापान की मीना सातो से 0 . 722 सेकंड पीछे रही । वह अब रेपेशॉज में दक्षिण कोरिया की यिओंसियो हवांग से खेलेगी। क्वालीफाइंग दौर में त्रियाशा 15वें स्थान पर रही लेकिन मयूरी धनराज लुटे 17वें स्थान पर रहकर कट में प्रवेश नहीं कर सकी। भारत ने साइकिलिंग में एकमात्र पदक 1951 में पहले एशियाई खेलों में जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें