Site icon Dainik Savera Times

US में गर्लफ्रेंड का कत्ल कर भारत भाग आया एक्स-बॉयफ्रेंड, जानें पूरा मामला

Indian girlfriend Murder

Indian girlfriend Murder

नई दिल्ली। अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक भारतीय युवक पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या के बाद आरोपी ने चालाकी से पहले पुलिस को गुमराह किया और फिर अमेरिका से भारत भाग गया। अब अमेरिकी पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अर्जुन शर्मा (26) है। उस पर आरोप है कि उसने अमेरिका में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला (27) की चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद अर्जुन ने खुद को बेगुनाह दिखाने के लिए पुलिस स्टेशन जाकर निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

नए साल की शाम से लापता बताई गई थी निकिता
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अर्जुन शर्मा ने 2 जनवरी को हॉवर्ड काउंटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड निकिता गोडिशला नए साल की शाम से लापता हैं। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसने निकिता को आखिरी बार कोलंबिया के ट्विन रिवर्स रोड स्थित अपने फ्लैट में देखा था।

 

शिकायत दर्ज कराकर उसी दिन भारत भाग गया अर्जुन
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि जिस दिन अर्जुन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, उसी दिन वह अमेरिका छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गया। इस बात से पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने अर्जुन के फ्लैट की तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया।

 

फ्लैट से बरामद हुई निकिता की लाश
पुलिस ने जब अर्जुन शर्मा के फ्लैट की तलाशी ली, तो वहां से निकिता गोडिशला का शव बरामद हुआ। निकिता के शरीर पर चाकू के कई निशान पाए गए, जिससे यह साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी।

 

हत्या के बाद जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
लाश मिलने के बाद अमेरिकी पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस अब उसे पकड़ने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स की फेडरल एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

 

नए साल की शाम को ही हुई थी हत्या
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शुरुआती जांच के अनुसार निकिता की हत्या नए साल की शाम करीब 7 बजे के बाद की गई थी। हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों के बीच किसी तरह का विवाद तो नहीं हुआ था।

 

क्या भारत से होगा आरोपी का प्रत्यर्पण?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिकी पुलिस भारत सरकार से अर्जुन शर्मा के प्रत्यर्पण की मांग करेगी या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ेंः Pawan Singh Happy Birthday: 40 साल के हुए Power Star Pawan Singh, जानिए कैसे बने सिंगर, क्या है कहानी?

Exit mobile version