Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Morocco के कैसाब्लांका बंदरगाह पर पहुंचा भारतीय नौसैनिक जहाज तूषिल

December 28, 2024

Morocco के कैसाब्लांका बंदरगाह पर पहुंचा भारतीय नौसैनिक जहाज तूषिल

Indian Naval Ship Tushil : भारत और मोरक्को (Morocco) के बीच द्विपक्षीय संबंधों और नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से, भारतीय नौसैनिक जहाज तूषिल 27 दिसंबर 2024 को मोरक्को (Morocco) के कैसाब्लांका बंदरगाह (Port of Casablanca) पर पहुंचा। मोरक्को, भारत की तरह, एक समुद्री राष्ट्र है और इसकी भौगोलिक स्थिति विशेष है, जहां इसकी तटरेखा भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर से जुड़ी है।

इस दौरे का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशना है। उल्लेखनीय है कि पिछले 12 महीनों में भारतीय नौसेना के तीन अन्य जहाज – ताबर, तरकश और सुमेधा ने भी कैसाब्लांका (Casablanca) का दौरा किया था, जिससे आपसी विश्वास और सहयोग में काफी वृद्धि हुई है। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान, तूषिल के चालक दल के सदस्य रॉयल मोरक्कन नेवी के कर्मियों के साथ व्यावसायिक स्तर पर बातचीत करेंगे।

इसके अलावा जहाज पर वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया जाएगा, जिससे नौसैनिक सहयोग, राजनयिक संबंध और सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा। इस यात्रा के समापन पर, दोनों नौसेनाएं समुद्र में पासेज एक्सरसाइज (PASSEX) में भाग लेंगी, जो संचालन क्षमता और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में सहायक होगी।

आईएनएस तूषिल को 9 दिसंबर 2024 को रूस में कमीशन किया गया था और इसका नेतृत्व कैप्टन पीटर वर्गीस कर रहे हैं। इस फ्रिगेट पर 250 कर्मियों की समर्पित टीम तैनात है। अपने होम पोर्ट कारवार की ओर जाते हुए, तूषिल मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग लेगा, जो क्षेत्र में भारत की समुद्री कूटनीति को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें