Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई; समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम

May 28, 2026

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई; समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री डकैती के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। समुद्री डाकू व्यापारी जहाज एमवी माशाअल्लाह-1 को निशाना बनाने की तैयारी में थे, लेकिन सूचना मिलते ही युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने त्वरित कार्रवाई कर उनके मंसूबे नाकाम कर दिए।1 `नौसेना के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही आईएनएस कोलकाता को मौके पर भेजा गया। युद्धपोत की मौजूदगी से समुद्री डाकू पीछे हट गए और व्यापारी जहाज को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया गया।

इस दौरान पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी गई और किसी तरह की क्षति या अपहरण की घटना नहीं हुई। भारतीय नौसेना ने कहा कि वह हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, व्यापारिक जहाजों की रक्षा करने और समुद्री डकैती पर नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय है। हाल के वर्षों में पश्चिमी हिंद महासागर और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती की घटनाएं बढ़ने के बाद नौसेना ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त तेज कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें