Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीयों के लिए बड़ी खबर…इस देश में जाने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं, 1 महीने तक घूमे आराम से

October 31, 2023

भारतीयों के लिए बड़ी खबर…इस देश में जाने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं, 1 महीने तक घूमे आराम से

नेशनल डेस्क: आप भी विदेश जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपने लिए बेहद जरूरी हो सकती है। खास यह खबर उनके लिए है जो थाईलैंड घूमने जाने की सोच रहे हैं। जी हां थाइलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भारत से थाईलैंड के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ पासपोर्ट से ही भारतीय अब थाइलैंड जा सकते हैं।

 

मंगलवार (31 अक्टूबर 2023) को केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। दरअसल ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को लुभाने के लिए थाईलैंड ने वीजा की प्रक्रिया को फिलहाल खत्म कर दिया है। इस सुविधा का फायदा लोग मई 2024 तक उठा सकेंगे।

ताइवान के ट्रैवलर्स को भी फायदा

Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक,थाईलैंड जाने के लिए अब भारतीय टूरिस्ट बिना वीजा यात्रा कर सकेंगे। वहीं थाइलैंड सरकार ने ताइवान के यात्रियों को भी यह सुविधा दी है।

 

30 दिन तक घूम सकते हैं थाईलैंड

थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता थाई वाचारोंके ने कहा कि भारत और ताइवान से आने वाले टूरिस्ट बिना वीजा थाईलैंड में 30 दिनों तक घूम सकते हैं।’ इस सुविधा का फायदा नवंबर से मिलेगा। थाईलैंड के लिए टूरिज्म के लिहाज से भारत चौथा सबसे सोर्स मार्केट है। थाइलैंड के टॉप-3 मार्केट की बात करें तो इनमें मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया पहले तीन स्थानों पर हैं। वहीं भारतीयों के लिए भी थाईलैंड एक किफायती पर्यटल स्थल है। इस साल यानी 2023 में अभी तक भारत से 1.2 मिलियन (करीब 12 लाख) लोग थाईलैंड की यात्रा पर जा चुके हैं। बता दें कि थाईलैंड का लक्ष्य इस साल देश में 28 मिलियन टूरिस्ट का है। नई सरकार को उम्मीद है कि ट्रैवल सेक्टर से कमजोर एक्सपोर्ट्स को बढ़त मिलेगी।

 

इससे पहले सितंबर 2023 में थाईलैंड ने चीनी ट्रैवलर्स के लिए वीजा की जरूरत को खत्म कर दिया था। बता दें कि COVID-19 महामारी से पहले थाईलैंड ने 2019 में रिकॉर्ड 39 मिलियन टूरिस्ट पहुंचे थे। जो महामारी के बाद घटकर 11 मिलियन पर रह गए। 2023 की बात करें तो जनवरी से 29 अक्टूबर के बीच कुल 22 मिलियन विजिटर्स थाईलैंड पहुंचे थे। थाइलैंड के लेटेस्ट सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन टूरिस्ट से कुल 927.5 बिलियन भाट (25.67 बिलियन डॉलर) जेनरेट हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें