Indigo Flight Delay: इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों को आगामी दिनों में उत्तर और पूर्वी भारत में घने कोहरे की वजह से संभावित उड़ान देरी के बारे में चेतावनी दी है। आपको बता दें कि एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट कर जानकारी दी कि इन क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरे की स्थिति गंभीर हो सकती है, जिससे दृश्यता में कमी आ सकती है और फ्लाइट संचालन प्रभावित हो सकते हैं।
यात्रियों से इंडिगो ने की ये अपील
इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति को एयरलाइंस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर चेक करें। एयरलाइंस ने स्पष्ट किया कि उसके कर्मचारियों की टीमें पूरी तरह तैयार हैं ताकि उड़ानों के शेड्यूल को सुचारू रूप से मैनेज किया जा सके। साथ ही, यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे सुबह जल्दी यात्रा करने की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि कोहरे की वजह से सड़क पर भी ट्रैफिक जाम हो सकता है।
Travel Advisory
As the morning approaches under misty winter skies, fog is predicted across parts of North and East India, which may lead to reduced visibility and a slower pace of flight movements during the early hours. In the interest of safety, some flights may experience…
— IndiGo (@IndiGo6E) December 16, 2025
कई राज्यों में पड़ रहा है घना कोहरा
यह ट्रैवल एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है जब देश के कई राज्यों में घना कोहरा पड़ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में दृश्यता कम होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई सफर में मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली में कोहरे की स्थिति विशेष रूप से प्रभावित करने वाली है, जहां सुबह के समय हवाई सेवाओं में देरी हो रही है। इंडिगो ने यह भी कहा कि यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए उड़ान के पूर्व लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...