नेशनल डेस्क: देश की सबसे बड़ी किफायती एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है। कंपनी को पायलटों के लिए लागू किए गए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों को अपनाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसका सीधा असर फ्लाइट संचालन पर पड़ा है और शुक्रवार को स्थिति सबसे खराब दिखी।
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को वीडियो संदेश जारी कर बताया कि पिछले कुछ दिनों से कंपनी के कामकाज पर बड़ा असर पड़ा है। 5 दिसंबर का दिन अब तक का सबसे ज्यादा बाधित दिन रहा, जब इंडिगो ने 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। यह संख्या कंपनी की कुल दैनिक उड़ानों का आधे से भी ज्यादा हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: IndiGo Crisis के बीच रेलवे का बड़ा फैसला: राजधानी-शताब्दी समेत 37 ट्रेनों में जोड़े 116 अतिरिक्त डिब्बे
पीटर एल्बर्स ने बताया कि सिस्टम को फिर से सामान्य करने के लिए इंडिगो का पूरा नेटवर्क रीबूट किया जा रहा है। इसलिए जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है, उन्हें एयरपोर्ट आने से मना किया गया है। हम गंभीर परिचालन चुनौतियों से गुजर रहे हैं। यह मुश्किल समय है और हम इसे ठीक करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
सीईओ के अनुसार, कंपनी उम्मीद कर रही है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच इंडिगो की उड़ानें फिर से सामान्य रूप से चलने लगेंगी। यात्रियों को अपनी फ्लाइट से जुड़े ताजा अपडेट्स पर नजर रखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI Today: दिल्ली में छाई ज़हरीले स्मॉग की परत, 333 पर पहुंचा AQI
यात्रियों से मांगी माफी
अपने संदेश में पीटर एल्बर्स ने सभी प्रभावित यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि मैं इंडिगो की पूरी टीम की ओर से दिल से माफी मांगता हूं। उड़ान रद्द होने या देरी की वजह से आपको जो परेशानी हुई, हम उसे समझते हैं। हम जल्द से जल्द स्थिति सुधारने के प्रयास में लगे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...