Induction Cooktop Use Tips: आजकल गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण कई घरों में इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यह सुविधा तो देता है, लेकिन अगर सही तरीके से उपयोग न किया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।
तुरंत बंद करना क्यों पड़ सकता है भारी?
अक्सर लोग खाना बनाने के तुरंत बाद इंडक्शन चूल्हे की पावर सप्लाई बंद कर देते हैं। यह आदत चूल्हे के लिए नुकसानदेह हो सकती है। दरअसल, इस्तेमाल के बाद भी चूल्हे के अंदर काफी गर्मी बनी रहती है। यदि उसी समय बिजली बंद कर दी जाए तो उसका कूलिंग सिस्टम काम नहीं कर पाता और अंदर जमा गर्मी बाहर नहीं निकलती। इससे मशीन के अंदर लगे पार्ट्स पर असर पड़ता है और समय के साथ वे खराब हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें :
क्या हो सकता है नुकसान?
–चूल्हे के इंटरनल पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं
–ओवरहीटिंग की समस्या बढ़ सकती है
–उपकरण की लाइफ कम हो सकती है
–बार-बार रिपेयरिंग की जरूरत पड़ सकती है
सही तरीके से कैसे करें बंद?
खाना बनने के बाद तुरंत स्विच ऑफ करने की बजाय कुछ समय के लिए चूल्हे को चालू रहने दें। इससे उसका कूलिंग फैन अंदर की गर्मी को बाहर निकाल देता है। जब आपको लगे कि चूल्हा ठंडा हो गया है, तभी पावर सप्लाई बंद करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
–चूल्हे के एयर वेंट्स साफ रखें
–वेंट्स को कभी भी ढककर न रखें
–चूल्हे को ऐसी जगह रखें जहां हवा का प्रवाह बना रहे
ये भी देखें :
सावधानी ही बचाव
इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करना आसान जरूर है, लेकिन छोटी-छोटी सावधानियां इसे लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बनाए रख सकती हैं। सही उपयोग से न केवल आपका काम आसान होगा बल्कि अनावश्यक खर्च से भी बचाव होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...