INLD issues notice for calling it BJP’s B team : यमुनानगर। कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में चल रही सियासी तनातनी अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। हिसार की नारनौंद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक Jassi Petwar के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
नोटिस के बाद भी पेटवाड़ आक्रामक
इनेलो को भाजपा की ‘बी-टीम’ बताए जाने पर पार्टी नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। मामला इतना बढ़ गया कि इसे केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित न रखते हुए कानूनी मोर्चे पर भी ले जाया गया है। इनेलो के एक नेता ने विधायक पेटवाड़ को लीगल नोटिस भेजकर बयान पर जवाब मांगा है, जिससे प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है। जस्सी पेटवाड़ ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस नोटिस का खुलासा किया और बैकफुट पर जाने के बजाय इनेलो, जजपा और गोपाल कांडा पर चौतरफा हमला बोल दिया। जस्सी पेटवाड़ ने सीधे कहा कि इनेलो नेताओं की पीड़ा मैं समझता हूं। ये सामंती सोच के लोग सोचते थे कि जस्सी पेटवाड़ तो इनके आगे दरी बिछाने के लिए पैदा हुआ है।
कंडेला कांड का जिक्र कर इनेलो को घेरा
कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया और नारनौंद की जनता ने विधानसभा भेज दिया, जो इनसे सहन नहीं हो रहा। इनका इतिहास ही यही रहा है कि जब भी किसी आम घर के बच्चे ने तरक्की की, इन्होंने उसका रास्ता रोका है। जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो सरकार में हुए कंडेला कांड की याद दिलाई थी और कंडेला में दादा खागड़ की समाधि पर जाकर पुष्प माला अर्पित की थी। जस्सी पेटवाड़ ने इनेलो सरकार में हुए कंडेला कांड की याद दिलाई थी और कंडेला में दादा खागड़ की समाधि पर जाकर पुष्प माला अर्पित की थी।
भाजपा इनलो की सेटिंग पर बोले पेटवाड़
विधायक ने तंज कसा कि इन्होंने 2025 में घोषणा की थी कि रोहतक में रैली कर भाजपा को उखाड़ेंगे, जबकि रोहतक की चारों सीटें कांग्रेस के पास थी। अब 2026 में कह रहे हैं कि नूंह में सम्मान समारोह कर भाजपा को हटाएंगे, जबकि नूंह में भी तीनों सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। जहां भाजपा है ही नहीं, ये वहां जाकर कांग्रेस को कमजोर करते हैं, जिससे कि भाजपा को फायदा हो। विधायक पेटवाड़ ने सरकार और इनेलो के बीच गुपचुप तालमेल का आरोप लगाते हुए कहा कि रोहतक में इनेलो के एक विधायक ने सरेआम एसपी-डीसी को मां-बहन की गालियां दीं, पर उन पर कोई केस नहीं हुआ।
गोपाल कांडा पर भी तंज कसा
जस्सी पेटवाड़ ने हलोपा नेता गोपाल कांडा को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा हमारे जैसे आम घरों के बच्चों से तो ‘बीजेपी मुर्दाबाद’ के नारे लगवाते हैं, लेकिन अपने भाइयों और बेटों की सैटिंग खुद बीजेपी में करवा कर बैठे हैं। जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि इनकी सुबह कांग्रेस की बुराई से शुरू होती है और रात कांग्रेस को कोसते हुए ढल जाती है। अगर सच में भाजपा को हटाना है, तो इन A, B, C और D टीमों को छोड़कर मुख्यधारा में कांग्रेस के साथ जुड़ना होगा। मैं इस लीगल नोटिस का जवाब अपने ही कानूनी तरीके से दूंगा।
Also Read :

