Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Droupadi Murmu को Ayodhya में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिया गया निमंत्रण

January 13, 2024

राष्ट्रपति Droupadi Murmu को Ayodhya में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिया गया निमंत्रण

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण सौंपा।

राष्ट्रपति ने इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अयोध्या आने और दर्शन करने का शीघ्र समय तय करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें