
IPS Nazneen Bhasin is the first ATS chief : चंडीगढ़। आतंकवाद के खिलाफ अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए हरियाणा सरकार ने नवगठित आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की कमान महिला आईपीएस अधिकारी नाजनीन भसीन को सौंपी है।
विधानसभा से कानून पारित कर गठित इस विशेष बल का नेतृत्व अब एक अनुभवी महिला अधिकारी के हाथों में होगा, जो प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम, खुफिया समन्वय और त्वरित कार्रवाई की जिम्मेदारी निभाएंगी। यह फैसला हरियाणा की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ महिला नेतृत्व को भी नई पहचान देता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीकृति के बाद प्रदेश के गृह विभाग ने आतंकवाद निरोधक दस्ते के लिए राज्य में कुल 410 पदों को मंजूरी दी है। इनमें से 391 के पदों का नाम चेंज किया जाएगा। सिर्फ 19 पदों के लिए ही प्रदेश में नियमित भर्ती होगी।
इसके अतिरिक्त 31 पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसी तरह मंत्रालयी कर्मचारियों के लिए भी नए स्टाफ की भर्ती नहीं होगी। वहीं अस्थायी 31 पदों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के जरिये से भरा जाएगा। नाजनीन भसीन 2007 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी हैं। हरियणा सरकार ने उन्हें एटीएस में आइजी नियुक्त किया है। नाजनीन के साथ 2014 बैच के आईपीएस लोकेंद्र सिंह व 2017 बैच की आईपीएस उपासना तथा वरुण सिंगला एटीएस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) की भूमिका में होंगे। टीम सीधे तौर पर हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल को रिपोर्ट करेगी।
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) का हेडक्वार्टर पंचकूला में होगा। इसके अलावा गुरुग्राम और पंचकूला में पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। साइंटिफिक पदों के लिए पहले से चल रहे फारेंसिक साइंस लैब्स में कार्यरत स्टाप व अफसरों की सेवाएं ली जाएंगी। एटीएस आधुनिक तकनीक, विशेष प्रशिक्षण, मजबूत खुफिया तंत्र व अंतर-एजेंसी समन्वय के जरिये कट्टरपंथ, आतंकवाद व संगठित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगा।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...