Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने पर इरफान अंसारी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राजनीति में खरीद-फरोख्त नहीं होनी चाहिए

April 25, 2026

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने पर इरफान अंसारी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राजनीति में खरीद-फरोख्त नहीं होनी चाहिए

नेशनल डेस्क: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों द्वारा आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राजनीति में बढ़ती ‘खरीद-फरोख्त’ की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है।

इरफान अंसारी ने कहा कि राजनीति में खरीद-फरोख्त नहीं होनी चाहिए और अन्य पार्टियों को इससे बचना चाहिए। लोकतंत्र में नेताओं का दल बदलना एक गंभीर विषय है और इसे सही तरीके से देखना जरूरी है। उनका मानना है कि राजनीतिक पार्टियों को ऐसे कदमों से बचना चाहिए, जहां पैसे या अन्य लालच के आधार पर नेता इधर-उधर जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी पार्टी की विचारधारा से सहमत होकर जुड़ता है, तो यह अलग बात है।

ये भी पढ़ें: वैश्विक एआई दौड़ के बीच एन्थ्रोपिक पर गूगल का बड़ा दांव, 40 अरब डॉलर निवेश संभव

बीजेपी पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा कि उनके अनुभव के अनुसार कई बार पार्टियां अपने मूल और समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर देती हैं। उनकी जगह ऐसे लोगों को महत्व दिया जाता है, जो दूसरी पार्टियों से आते हैं या अवसर देखकर पक्ष बदल लेते हैं। अगर कोई पार्टी बार-बार बाहर से आए या पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं को ही शामिल करती है, तो फिर उसकी अपनी नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा की स्थिति क्या रह जाती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब AGTF की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर आरज़ू बिश्नोई के सहयोगी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें