Site icon Dainik Savera Times

ISRO ने चंद्रमा पर लैंडर मिशन के सफल प्रक्षेपण पर JAXA को दी बधाई

बेंगलुरुः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून’ (एसएलआईएम) के सफल प्रक्षेपण पर जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) को बृहस्पतिवार को बधाई दी। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ”वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय द्वारा अन्य सफल चंद्र मिशन के लिए बहुत-बहुत बधाई।”

जेएएक्सए ने बृहस्पतिवार को एक एक्स-रे दूरबीन ले जाना वाला रॉकेट प्रक्षेपित किया, जो ब्रह्मांड की उत्पति का पता लगाएगा। जापान ने साथ ही एक एसएलआईएम भी भेजा है।

Exit mobile version