Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत को G20 की अध्यक्षता मिलना हमारे लिए हर्ष और सम्मान का विषय: CM Khattar

February 9, 2023

भारत को G20 की अध्यक्षता मिलना हमारे लिए हर्ष और सम्मान का विषय: CM Khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने IIM-ROHTAK के कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम भारत की G-20 की अध्यक्षता को लेकर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सीएम खट्टर ने संबोधन करते हुए कहा, भारत को G-20 की अध्यक्षता मिलना हमारे लिए हर्ष और सम्मान का विषय है। भारत ने हमेशा दुनिया को ज्ञान का मार्ग दिखाया, आज पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। आतंकवाद, कोविड, खाद्यान्न संकट में भारत ने दुनिया की मदद की। भारत जैसे-जैसे अपनी क्षमता दिखा रहा है वैसे-वैसे दुनिया हमें पहचान रही है। हमारी धरती पर युद्ध के मैदान में श्रीकृष्ण ने जीने का सार बताया, युद्ध का सार शांति स्थापना बताया। महात्मा गांधी ने अहिंसा को हथियार बनाकर देश को आजादी दिलाई। भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म का संदेश दिया, कर्म करना नहीं छोड़ना चाहिए। अधिकारों के साथ-साथ हमें कर्तव्य की बात करनी होगी। हमारा भारत देश सूर्य के समान है, जब-जब दुनिया में अंधेरा छाएगा तब-तब भारत दुनिया को रोशनी दिखाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें