Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जे.पी.नड्डा का अजमेर पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

October 18, 2023

जे.पी.नड्डा का अजमेर पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

अजमेर: राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ हवाईअड्डे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने उनकी अगवानी की।

राजस्थान दौरे पर आज आये नड्डा कोटा दौरे के बाद अजमेर संभागीय पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे। नड्डा का पूर्व सांसद ओंकारसिंह लखावत , सी.आर चौधरी , पूर्व मंत्री अजयसिंह किलक , पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।

नड्डा का काफिला किशनगढ़ हवाईअड्डे से मार्बल एसोसिएशन सभागार पहुंचा , जहां पर भी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। यहां नड्डा के सानिध्य में अजमेर संभाग के भीलवाड़ा, नागौर, टोंक व अजमेर जिलों की बैठक शुरू हुई। पहले ये बैठक दो सत्रों में दो-दो जिलों की होनी थी लेकिन आखिरी वक्त पर बैठक आयोजन में बदलाव करते हुए चारों जिलों की एक साथ बैठक आयोजित की गई।

उल्लेखनीय है कि किशनगढ़ के घोषित प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के खिलाफ युवा नेता विकास चौधरी ने मोर्चा खोल रखा है। ऐसे ही उदाहरण अजमेर संभाग की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में देखने को मिल रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें